सारण में 70 के पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

पटना। बिहार के सारण जिले में पिछले चार दिनों में मशरक, इसुआपुर,  मढ़ौरा व अमनौर प्रखंडों में जहरीले शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा अब 70 के पार पहुंच गया है। अभी 16 मरीजों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। जिस जहरीली शराब से सारण में मौत का कहर बरपा शुक्रवार को उसी के सेवन से सीवान के भगवानपुर प्रखंड के सोंधानी और ब्रह्मस्थान गांव में भी चौकीदार सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि यही शराब सीवान के उस इलाके में भी सप्लाइ की गयी थी। इसके साथ ही बेगूसराय में भी जहरीली शराब पीने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। सारण के एसपी राजेश मीणा ने 32 लोगों के मरने और 16 के इलाजरत होने की पुष्टि की है। घटना के तीसरे दिन भी मौत से हाहाकार मचा रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसारए शुक्रवार को मशरक, अमनौर और इसुआपुर में 28 लोगों की मौत हो गयी कुछ शवों को परिजनों के द्वारा आनन-फानन में जलाने की बात सामने आ रही है। आदर्श पंचायत बहरौली में भी 15 मौतें हो चुकी है। वहीं, अब तक 213 धंधेबाजों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। लगभग छह हजार लीटर देसी.विदेशी शराब व स्पिरिट जब्त की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.