स्कूल बस पलटने से दो छात्रों की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के स्कूली छात्रों को प्रयागराज भ्रमण कराने आ रही एक बस शनिवार सुबह हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास पलट गई जिससे उसमें सवार दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल के छात्र.छात्राओं को प्रयागराज भ्रमण कराने आ रही बस शनिवार सुबह हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार दो छात्रों की मौत हो गई और दर्जनभर बच्चे घायल हो गए।
पुलिस उपायुक्त (हंडिया)  सुधीर कुमार के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया जिसमें उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कुमार के अनुसार  मृतक छात्रों की पहचान अंकित (14)  और अनुराग (15)  के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 12 छात्र_ छात्राओं को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर देवराज पब्लिक स्कूल में रोका गया है ताकि उनके अभिभावक आकर उन्हें ले जा सकें। कुमार के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस में 75 छात्र-छात्राएं सवार थे जो प्रयागराज घूमने आ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.