शशि थरूर को टक्कर देंगे भाजपा के चंद्रशेखर

तिरुवनंतपुरम । भाजपा ने दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत करने को लेकर राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पहली बार लोकसभा चुनाव में उतार दिया है। वह भी तिरुवनंतपुरम सीट पर तीन बार के सांसद कांग्रेसी दिग्गज शशि थरूर के मुकाबले। भाजपा ने यहां कभी भी संसदीय सीट नहीं जीती है। इस बार वह यहां खाता खोलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
विदित हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में थरूर 41.4 फीसदी वोट पाकर जीते थे। भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन 31.4 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि इस बार थरूर के सामने कद्दावर चेहरा उतारकर यह सीट जीती जा सकती है। थरूर को यहां वामपंथी दलों से भी चुनौती मिलेगी। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि वह 38.40 फीसदी वोट हासिल कर पहली बार यह सीट अपने नाम कर सकती है। हालांकि, शशि थरूर का कहना है कि क्षेत्र में उनका 15 वर्षों का काम बोलेगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ दशक से वे यहां के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वे जनता के प्रमुख मुद्दों को उठाते रहे हैं। वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मसला भाजपा के लिए जनाधार बढ़ाने का काम करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.