अब जीतनराम की चुनावी नैया राम भरोसे
पटना। हरिओम शरण का एक भजन है तेरा राम जी करेंगे बेडा पार उदासी मन काहे को डरे औैर शायद यही कारण है कि कभी राम को काल्पनिक कहनेवाले बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी अब जयश्रीराम के नारे लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए की ओर से लोकसभा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद जीतनराम मांझी का यह हृदय परिवर्तन हुआ है औैर वे राम की चरणों में सिर झुकाने पटना से अयोध्या की ओर चल दिये हैं। कहा जा रहा है कि अब राम भरोसे ही उनकी चुनावी नैया है। रामलला के दर्शन के लिए वह अयोध्या निकले हैं। जीतनराम मांझी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा रामलला दर्शन के लिए निकल चुका हूं। अगली मुलाकात अयोध्या में होगी। जय श्री रामण्।
विदित हो कि पिछले साल अप्रैल में उन्होंने नालंदा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हम भगवान राम को नहीं मानते हैं। राम एक काल्पनिक व्यक्ति थे। हिंदू धर्म कभी नहीं सुधरेगा। इसमें इतना ऊंच.नीचए छुआछूत और गोत्र है।
