सांसद मलूक नागर बीएसपी छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

 

नई दिल्ली।.लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। यूपी के बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलूक नागर बीएसपी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। दरअसल मायावती ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से चौधरी बिजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो बीएसपी छोड़कर किसी और दल में शामिल हो सकते हैं।
विदित हो कि मलूक नागर की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं में होती थी।  2009 और 2014 में मेरठ और बिजनौर सीट से चुनाव हारने के बाद भी बीएसपी सुप्रीमो ने उन पर भरोसा जताया था और 2019 में फिर बिजनौर से प्रत्याशी बनाया था। सपा के साथ गठबंधन का फायदा मिलने की वजह से उन्हें जीत मिली और वो संसद में पहुंचे। इससे पहले अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय, लालगंज से पहली बार सांसद बनी संगीता आजाद और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी बीएसपी छोड़ चुके हैं। रितेश और संगीता आजाद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है जबकि, कुंवर दानिश अली कांग्रेस में चले गए हैं। वहीं अफजाल अंसारी को गाजीपुर से सपा ने टिकट दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.