काम की बातें क्यों नहीें करते भाजपा वाले : तेजस्वी

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

पटना। लोकसभा चुनावों के बीच बिहार में सियासी पारा थमने का नाम नही ले रहा। आरोप – प्रत्यारोप का दौर जारी है। जनमत सवकी बातों पर ध्यान दे रही है। अभी तो दो ही चरण के चुनाव हए है और अभी कई बाकी है। ऐसे में प्र्रदेश के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनावी सभा से लौटने के क्रम में उन्होंने पटना में मीडिया के सामने भाजपा पर अपने तेवर दिखाते हुए कहा कि भाजपा के लोग कभी काम की बात कर नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमने 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दी। हमारे सरकार से निकलते ही पेपर लीक कांड हो गया। पूर्व की बहालियों में एक लाख बहाली बची हुई है। तीन लाख बहालियां हम प्रक्रियाधीन करके आए हैं। आखिर ये लोग क्यों नौकरी नहीं दे रहे हैं।         उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा एक नहीं दो_दो उप मुख्यमंत्री बनाए, लेकिन काम के नाम पर सिर्फ बकवास करते हैं । जेल में बंद हो जाएगा,  मंगलसूत्र ले लेगा,  तो ये कर लेगा. वो कर लेगा इसके सिवा और कोई बात सुने हैं। काम के बारे में,  रोजगार,  महंगाई,  पलायान, बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के बारे में ये लोग बात ही नहीं कर सकते हैं। इस ततह की बातों का कोई मतलब है कया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे भाजपा के लोगों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल है कि जो तीन लाख बहाली हम प्रक्रियाधीन करके आए थे,  उन पदों पर बहालियां क्यों नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले मौका मिला था तो भाजपा ने नौकरी क्यों नहीं दी। 17 साल में जो मौका मिला, उसमें क्यों नौकरियां नहीं दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.