चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया पर हमला

नई दिल्ली। उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया कुमार शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे। मीटिंग पूरी होने के बाद वे आप पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया के पास पहुंच गए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। उसने कन्हैया पर स्याही भी फेंकी। इस घटना के बाद कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर को काफी चोटें आई हैं।
हालांकिए कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद कन्हैया कुमार वहां  कार पर चढ़कर लोगों को ललकारने लगे। कन्हैया ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव हारने की डर से उनकेे ऊपर गुंडे भेजकर हमला कराया है। कन्हैया ने कहा कि भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी कर रही है। हमारा मुकाबला अन्याय से है। मैं डरने वाला नहीं हूं।
इधर कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। आज हमने उसके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकताए जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.