उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने का समय अभी नहीं : स्टालिन

चेन्नई। द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर उनके बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए आवाज तेज हो गई है लेकिन, संकेत दिया कि इसके लिए अभी उचित समय नहीं आया है।
यहां अपने आधिकारिक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्टालिन से जब पूछा गया कि पार्टी के भीतर एक वर्ग से उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है और क्या वह इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग जोर पकड़ रही है लेकिन अभी इस पर अमल का वक्त नहीं आया है। मुख्यमंत्री यह संकेत देते दिखे कि उदयनिधि को आगे बढ़ाने का सही समय अभी नहीं आया है। कुछ समय से पार्टी में यह उम्मीद जताई जा रही है कि उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उदयनिधि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होने के अलावा विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग का भी कार्यभार संभालते हैं। वह चेन्नई मेट्रो रेल चरण.2 जैसी प्रमुख परियोजनाओं के निरीक्षण और कार्यान्वयन की समीक्षा करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.