दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लाया

लखनऊ। अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता को लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्वीनमेरी अस्पताल में पीड़िता का महिला चिकित्सकों की टीम अग्रिम जांचें व उपचार करेगी। जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति ने दुष्कर्म पीड़िता की हालत को देखते हुए अयोध्या से लखनऊ के लिए रेफर को कहा था। दुष्कर्म पीड़िता की मां से बातचीत करने के बाद अयोध्या के मुख्य चिकित्साधिकारी डाण् संजय ने केस को रेफर कराया। इसके बाद अयोध्या के मुख्य चिकित्साधिकारी की देखरेख में ही एम्बुलेंस से दुष्कर्म पीड़िता को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े क्वीनमेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में चौक थाने की पुलिस को लगाया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.