एमवीए से हाथ मिलाने को इच्छुक एआईएमआईएम

छत्रपति संभाजीनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)  के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी  को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) से हाथ मिलाने की इच्छुक है।              एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जलील ने मुंबई में पार्टी की एक बैठक के बाद मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से बातचीत में यह टिप्पणी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसा कहा था और अब हम एमवीए को फिर से हाथ मिलाने की पेशकश कर रहे हैं क्योंकि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। हालांकि, यह तय करना उनके जिम्मे है कि हमें गठबंधन में शामिल करना है या नहीं।श

   जलील ने कहा कि अगर वे (एमवीए के घटक दल) हमें साथ लेकर चलते हैं तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। अगर नहीं, तो हम अकेले आगे बढ़ने को तैयार हैं। अगर उन्हें लगेगा कि हमारे पास कुछ ताकत है या हमारा मजबूत वोट बैंक है तो वे संपर्क करेंगे, वरना नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या एआईएमआईएम को एमवीए के घटक दल शिवसेना.उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना.यूबीटी) से कोई दिक्कत नहीं है, जलील ने कहा श्भाजपा ने देश को नुकसान पहुंचाया है इसलिए हम उसे किसी भी तरह सत्ता से दूर रखना चाहते हैं। उन्होंने प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.