जदयू ने बनाई नई प्रदेश कमिटी
पटना। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर संगठन को मज़बूत और धारदार बनाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव किए है। संगठन में वैसे लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के नज़र में आने वाले विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश संगठन को भंग कर दिया और नई कमिटी की घोषणा की है। पिछली जंबो कमिटी जिसमें 300 सदस्य थे इस बार 115 नेताओं को प्रदेश कमिटी में जगह दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पार्टी ने फ़ैसला किया है कि कमिटी को छोटा किया जाए ताकि संगठन को धार दी जा सके। साथ ही वैसे लोगों को बाहर किया गया है जो संगठन में निष्क्रिय भूमिका में थे। उमेश कुशवाहा ये भी बताते हैं कि कई लोगों को संगठन में जगह नहीं मिली है। उन्हें अलग से भूमिका दी जाएगी जिनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण होगी। पार्टी के प्रदेश संगठन में 10 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव और 9 प्रवक्ता बनाए गए है। सबसे चौंकाने वाली तस्वीर प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में देखी गई है जिसमें पिछली बार शामिल लक्ष्मेश्वर राय, खुर्शीद अहमद, जयकुमार सिंह, डॉ. रंजू गीता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, अशोक कुमार, लखन ठाकुर, मुजाहिद आलम, वीरेंद्र सिंह दांगी, अंजली सिंह, बी.के. सिंह, विश्वनाथ सिंह और टुनटुन प्रसाद जैसे नेताओं को जगह नहीं मिली है।
सूत्र बताते हैं कि कई लोगों को कमिटी में जगह नहीं मिली है। उन्हें पार्टी चुनाव में टिकट दे सकती है। जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष की जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 10 को जगह दी गई हैं, इनमें रविंद्र प्रसाद सिंह, अजीत चौधरी, महाबली सिंह, मुनेश्वर चौधरी, संजय सिंह, हारून रशीद, बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रमिला कुमारी प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, इस कमिटी में 49 लोगों को प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिनमें वासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, राणा रणधीर सिंह चौहान, भूमिपाल राय, मेजर इक़बाल हैदर, वीरेंद्र कुशवाहा कुछ प्रमुख नाम है। वहीं, इस कमिटी में नौ प्रवक्ता भी बनाए गए हैं जिनके ऊपर पार्टी की बात को मीडिया में रखना है। जदयू के नौ प्रवक्ता नीरज कुमारए निहोरा यादव, अंजुम आरा, हिमराज राम, अरविंद, निषा भारती मेहता, परिमल कुमार, मनीष कुमार शामिल हैं।
