छत्तीसगढ़ में चार सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चार सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार इन नक्सलियों में क्रमश: माड़वी भीमा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य), माड़वी सुक्का (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य), कवासी बुधरा (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य), एवं कुंजाम मुया (ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस सदस्य) सभी निवासी सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोडक़र समाज की मुख्यधारा मे जुडऩे के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालयए जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।
उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना जगरगुण्ड़ा पुलिसए 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कारेबरा के आसूचना शाखा कार्मिकों की विशेष योगदान रहा। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुडक़र विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करनाए पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/ बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा.पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि एवं अन्य सुविधायें दी जायेगी।
