रविन्द्र राय बने झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ; ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रविन्द्र कुमार राय को भाजपा की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।
सूत्रों के अनुसार झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हैं। चुनाव में सवर्ण जातियों के बीच नाराजगी की खबरें आ रही थीं। सवर्ण वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए डॉ. रविन्द्र कुमार राय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
