हनुमानगढ़ी मंदिर की दीवार पर अपना अनूठा म्यूजिक वीडियो लॉन्च

अयोध्या। अपने पौराणिक और आध्यात्मिक टीवी प्रोडक्शन के लिए प्रतिष्ठित स्वास्तिक प्रोडक्शन ने भगवान हनुमान की गौरवशाली कथाओं का उत्सव मनाने के लिए अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। वीर हनुमान नामक यह कार्यक्रम बुधवार को हुआ और इस अवसर पर ख्यात गायक हर्षित सक्सेना द्वारा स्वरित एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया।
इस शाम का सबसे खास हिस्सा प्रभु हनुमान को समर्पित रोमांचकारी नया म्यूजिक वीडियो रहा। यह उनके जीवन काल की और बाल हनुमान के रूप में उनकी लीलाओं का वर्णन करता है, साथ ही लंका की उनकी यात्रा को बताता है और प्रभु श्रीराम द्वारा उन्हें अयोध्या के कोतवाल के रूप में स्थापित करने जैसे अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करता है जो कि उनके साहस और उनकी भक्ति को स्वास्तिक प्रोडक्शन की ओर से दी गई एक आदरांजलि है। इस मंदिर की भव्य दीवारें भी हनुमान जी की गौरवशाली गाथा को सजीव करने में बड़ा योगदान देने और इस पल को ऐतिहासिक बनाने में भागीदार बनी। 4के प्रोजेक्टर और उच्च गुणवत्ता वाले सराउंड साउंड के साथ इस कार्यक्रम में नर्तकों और कलाकारों के कोरियोग्राफ्ड परफॉर्मेंस भी हुए । इस अवसर पर श्रीमद् रामायण शो के कलाकार भी उपस्थित थे। इस प्रकार से भगवान हनुमान के जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सों का प्रदर्शन किया गया और इस कार्यक्रम ने हनुमान जी के चरित्र की सभी विशेषताओं को बेहतरीन ढंग से उजागर किया और उनकी भक्तिए शक्ति और विनम्रता से सभी को प्रेरित और सम्मोहित किया। इस अभिनव कथाकथन के माध्यम से स्वास्तिक प्रोडक्शन अध्यात्म और आधुनिक मनोरंजन के बीच की कड़ी बनकर उभरा।
स्वास्तिक प्रोडक्शन के फाउंडर और क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने बताया कि स्वास्तिक प्रोडक्शंस पर हम कथाकथन की सीमाओं को आगे तक बढ़ाकर नए और अभिनव माध्यमों से अपनी कहानी बताने में विश्वास रखते हैं। वीर हनुमान का यह कार्यक्रम भगवान हनुमान की चिरकालिक कथा को समर्पित हमारी अनूठी आदरांजलि है, कुछ इस प्रकार से जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। इस ऐतिहासिक मंदिर की दीवारों पर यह म्यूजिक वीडियो का प्रदर्शन करके हम आध्यात्मिक और आधुनिक को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इसके माध्यम से एक भावनात्मक और दर्शनात्मक रूप से शानदार अनुभव उपस्थित दर्शकों को दे सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.