आम आदमी पार्टी के महेश कुमार बने दिल्ली के महापौर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के महेश कुमार आज दिल्ली के महापौर निर्वाचित हुए। श्री कुमार देव नगर, वार्ड संख्या . 84 से पार्षद है। उन्होंने महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार किशन लाल को 03 वोटो से हराया। महापौर पद के निर्वाचन के लिए कुल 265 वोट डाले गए जिसमें से दो वोट अवैध घोषित किये गए। श्री कुमार को 133 मत प्राप्त हुए, वहीं श्री लाल ने 130 मत हासिल किये। श्री लाल शकुरपुर, वार्ड संख्या . 62 से पार्षद है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के श्री रविंद्र भारद्वाज उप महापौर के पद पर निर्विरोध चुने गए। श्री भारद्वाज अमन विहार, वार्ड संख्या . 41 से पार्षद है। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार भाजपा की पार्षद नीता बिष्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
