दिविस चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं। 16 सीटों पर कैंडिडेट बदले गए हैं जबकि 13 पर मौजूदा विधायकों को टिकट दी गई है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं।
बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट :- आदर्श नगर. राज कुमार भाटिया, बादली. दीपक चौधरी, रिठाला. कुलवंत राणा, नांगलोई जाट. मनोज शौकीन, मंगोलपुरी.राजकुमार चौहान, रोहिणी.विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग. रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन. अशोक गोयल, करोल बाग.दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर.राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन.सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी.आशीष सूद, बिजवासन.कैलाश गहलोत, नई दिल्ली.प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा.सरदार तरविंदर सिंह मरवाह, मालवीय नगर.सतीश उपाध्याय, आर के पुरम.अनिल शर्मा, महरौली.गजेंद्र यादव, छतरपुर. करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर- खुशीराम चुनार, कालकाजी.रमेश विधूड़ी, बदरपुर. नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज. रविंद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर.ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर डॉ अनिल गोयल, गांधी नगर.सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी.कुमारी रिंकू, रोहतास नगर.जितेंद्र महाजन, घोंडा.अजय महावर।
