राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन

पटना। राष्ट्रीय जनता दल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का मनोनयन किया है।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने शनिवार को बताया कि श्री यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कांति सिंह को महिला प्रकोष्ठ, सांसद अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फ़ातमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,  सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर प्रो. नवल किशोर को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री गगन ने राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्षों को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.