बिहार विधानसभा के लिए कांग्रेस ने बनायी संचालन समिति

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं वाली 11 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव की सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा के होने वाले चुनावों के मद्देनजर स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है और समिति के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता अजय माकन को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सांसद प्रणिति शिंदे,  इमरान प्रतापगढ़ी तथा कुनाल चौधरी को इसका सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस नेता के अनुसार समिति में सात पदेन सदस्य हैं जिनमें पार्टी के बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु,  प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार,  बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, बिहार विधान परिषद ने कांग्रेस के नेता डॉ. मदन मोहन झा,  कांग्रेस सचिव देवेंद्र यादव,  शाहनवाज आलम तथा सुशील कुमार पासी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.