मंत्री श्याम बिहारी ने डमरू बजा लगाए भोले के जयकारे

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के प्रसिद्ध छूरिगढ़ धाम में सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी जल अर्पित करने के लिए कांवर यात्रा की। इस यात्रा के दौरान श्री जायसवाल ने कभी शिव लिंग को सिर में रखकर आराधना की तो कभी डमरू बजाया।
कोरिया में आज सावन सोमवार के दिन भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बैकुंठपुर के प्रेमाबाग से शुरू हुई। यात्रा में हजारों शिवभक्तों के साथ श्री जायसवाल ने भी बाबा के जयकारे लगाये। उन्होंने छूरिपारा स्थित 104 साल पुराने शिवमंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। वह कांवर उठाकर श्रद्धालुओं के साथ करीब दो किलोमीटर तक पैदल चले। शिवभक्ति में लीन मंत्री ने आज गदा उठाया और झंडा भी। शिव भक्तों के साथ स्वास्थ्य मंत्री के होने से भक्तों में और भी ज्यादा उत्साह देखा गया। स्थानीय कांवर यात्रा की कुल दूरी आठ किलोमीटर है। आठ किलोमीटर चलकर पवित्र जल लेकर श्रद्धालु छूरिगढ़ धाम पहुंचते हैं। वहां भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए । मौके पर जिला कलेक्टर के साथ प्रशासन का पूरा अमला मौजूद नजर आया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.