हिमाचल प्रदेश का विधानसभा का सत्र 18 अगस्त से

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त 2025 से शुरू होगा जो राज्य के इतिहास का सबसे लंबा सत्र होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सरकारी राजपत्र में प्रकाशित एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से विधानसभा के नौवें सत्र को औपचारिक रूप से बुलाया। यह सत्र सोमवार 18 अगस्त को दोपहर दो बजे शिमला स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा और दो सितंबर तक चलेगा जिसमें कुल 16 दिन शामिल होंगे। यह अवधि राज्य के विधायी रिकॉर्ड में पिछले सभी मानसून सत्रों से अधिक है।
पिछले तीन वर्षों में तीन मानसून सत्रों के दौरान जान-माल की अभूतपूर्व क्षति होने के कारण यह सत्र विशेष महत्व रखता है। हालांकि विशिष्ट एजेंडा अभी तक अज्ञात है लेकिन विस्तारित समय.सीमा से अनुमान है कि इसमें राज्य के महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा जिस पर जनता और राजनीतिक लोगों का अधिक ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.