समाज, शासन और विज्ञान से होगा राष्ट्र स्वस्थ : देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहकर विकसित भारत में सक्रिय भागीदारी निभा सकता है।श्री देवनानी ने शनिवार को यहां बीएमकान हेम सेमिनार के शुभारंभ के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज, शासन और विज्ञान के समावेश से ही देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रह सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण जीवन शैली से बचें। पारंपरिक जीवन शैली को अपनायें। ज्वार, बाजरा, मक्का का उपयोग करें। कैंसर जैसे गंभीर रोग के निराकरण में योग और साधना के उपयोग पर शोध किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को नई दिशा देने वाले शोध किए जाने चाहिए।
उन्होंने सेमिनार में भाग लेने आए राष्ट्र के विभिन्न राज्यों के चिकित्सकों का गुलाबी नगर में हार्दिक अभिवादन किया। श्री देवनानी ने कहा कि विश्वास, आशा और करुणा के साथ लोग उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक के पास आते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक के संवेदनशील व्यवहार मरीज को शीघ्र ठीक करने में बहुत मददगार होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.