निशांत ने तेजस्वी को लिया निशाने पर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए उनके बयान पर दो टूक जवाब दिया है। निशांत ने कहा कि तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार ने उनकी घोषणाओं की नकल की है। निशांत कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार 20 साल से उनकी नकल कर रहे हैं। 20 साल से नीतीश कुमार लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।
निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में काम किया है। नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की, आरक्षण दिया और जातिगत जनगणना कराई। आज बिहार में स्वास्थ्य,  शिक्षा,  बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में जो सुधार दिख रहा है वो नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए काम को दिखाता है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठे सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर निशांत कुमार ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए जीत रहा है और मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे। एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत ने सीधे जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने बस इतना कहा कि यह मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है और पूरा विषय चुनाव आयोग ही देखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.