कालकाजी सेवादार हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण.- पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर हुए विवाद में सेवादार की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी को शुक्रवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
   पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सेवादार की हत्या में मामले में दो और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान मोहन उर्फ भूरा (19)  और कुलदीप बिधुड़ी (20) के रूप में हुई है। दोनों तुगलकाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एक आरोपी अतुल पांडे (30) को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार योगेंद्र सिंह (35) से चुन्नी का प्रसाद मांगा और इसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान युवकों में सेवादार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया । घायल अवस्था में योगेन्द्र को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.