एसएसबी ने जेल से भागे 60 नेपाली कैदियों को पकड़ा
नई दिल्ली। नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच वहां की जेलों से फरार होकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लगभग 60 संदिग्ध नेपाली कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सतर्क जवानों ने भारत.नेपाल सीमा पर पकड़ा। यह जानकारी सुत्रों ने गुरुवार को दी।
सूत्रों के अनुसार इन संदिग्ध नेपाली कैदियों को एसएसबी कर्मियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारत.नेपाल सीमा पर पकड़ा। भारत.नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एसएसबी इस स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट पर है और इसकी खुफिया शाखा भी सतर्क है तथा नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक संदिग्धों पर नजर रख रही है।
एसएसबी के जवान सीमा पर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और लोगों की आवाजाही की आवश्यक जांच कर रहे हैं। कैदियों को पकड़ने के बाद एसएसबी ने उन्हें आगे की जांच और मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
