रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद

चमोली। उत्तराखंड में भगवान भोले नाथ के पंच केदार में हिमालयी पवित्र स्थान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को ब्रह्म मुहुर्त पर बंद होंगे। उसी दिन रुद्रनाथ जी की उत्सव विग्रह डोली अपने गद्दी स्थल गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंच कर विराजमान होगी।
रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुनील तिवारी ने बताया भगवान शिव के हिमालय में स्थित पंच केदार में एक केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 17 अक्टूबर को ब्रह्म बेला पर पूजा विधान के साथ बंद होंगे। उन्होंने बताया कि उसी दिन भगवान की उत्सव विग्रह डोली को लेकर शिव भक्त 19 किलोमीटर की हिमालयी पैदल यात्रा के साथ गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेंगे। रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंचने पर भगवान का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा। मंदिर समिति ने बताया उत्सव विग्रह डोली का दीप थालों से आरती होगी। पुष्प वर्षा की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.