भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

पटना। भारतीय जनता पार्टी  ने बुधवार की रात बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची के अनुसार रामनगर (सुरक्षित) से नंद किशोर राम,  नरकटियागंज से संजय पांडेय,  बगहा से राम सिंह,  लौरिया से विनय बिहारी,  नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि (सुरक्षित) से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिन्द्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता और कोचाधामन से श्रीमती वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के अनुसार बायसी से विनोद यादव,  राघोपुर से सतीश कुमार यादव,  बिहपुर से कुमार शैलेन्द्र,  पीरपैंती (सुरक्षित)  से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह,  मोहनियां (सुरक्षित) से श्रीमती संगीता कुमारी,  भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101,  जनता दल यूनाईटेड (जदयू)  101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)  29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ;(हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों की सूची जारी कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.