बिहार : निकाय चुनाव में दांव आजमायगी आम आदमी पार्टी

पटना।आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया आईटी टीम सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पार्टी प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने की। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष मो. तुफैल ने बताया कि आईटी टीम आगामी नगर परिषद चुनाव में सघन चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी ने इसके लिए अब तक लगभग 150 से ज्यादा आईटी एक्सपर्ट को नियुक्त किया है।
बिहार के सभी 38 सांगठनिक जिलों में एक सोशल मीडिया प्रमुख और दो सह-प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि पार्टी बिहार में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में उतारेगी। इसके लिए सूबे के 38 जिलों में जिला पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
