रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों संग मनाया छठ महापर्व

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार की शाम कई स्थलों पर छठ महापर्व के कार्यक्रमों में शामिल हुई और दिल्लीवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रीमती गुप्ता ने मंगोलपुरी के छठ पार्क से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की जहां उन्होंने छठव्रतियों के साथ पूजा.अर्चना में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ क्षेत्रीय सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक राजकुमार चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री इसके अलावा यमुनापार स्थित सोनिया विहार पुश्ता पहुंची जहां वह नाव में बैठकर पुश्ता से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राम घाट और श्याम घाट तक आयोजित छठ पर्व में सहभागिता की। सोनिया विहार के घाट पर दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया और छठ व्रतियों के साथ पूजा में सम्मिलित हुईं। अंत में मुख्यमंत्री कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंची जहां उन्होंने श्रद्धालुओं और उनके परिवारों के साथ छठ पर्व मनाया। इस अवसर पर वासुदेव घाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिनमें पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व का नाम सुनते ही मन में आस्था, स्वच्छता,  संस्कृति, लोकगीतों और भक्ति की छवियां उभर आती हैं। यह पर्व न केवल आत्मशुद्धि और अनुशासन का प्रतीक है बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच दिव्य संतुलन और कृतज्ञता का भी प्रतीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.