राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के आमंत्रण पत्र पहुंचने शुरू

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो के मोबाइल नंबर पर ट्रस्ट की ओर से आमंत्रण का संदेश कल रात्रि से पहुंचना शुरू हुआ। मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद अब कुरियर से आमंत्रण पत्र अतिथियों के पास पहुंचेगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा कोरियर डाक से ही अतिथियों को आमंत्रण पत्र पहुंचाया जा रहा है जिससे आमंत्रित अतिथियों को आसानी से आमंत्रण पत्र पहुंच सके। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियों की सूची बनाने, उनका पूरा विवरण तैयार करने और अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से उनका सत्यापन करना, पूरा विवरण सत्यापन करने के बाद कोरियर डाक द्वारा उनको आमंत्रण पत्र भेजना इन सभी कार्यों के लिए रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि की कार्यशाला में एक कार्यालय स्थापित किया गया है जिसमें पिछले तीन माह से स्वयंसेवक अनवरत अपने इस कार्य में लगे हुए हैं। दो पन्ने के आमंत्रण पत्र में अतिथियों को आने-जाने,  बैठने, प्रवेश करने, भोजन प्रसाद ग्रहण करने सभी विषयों की जानकारी दी गई है। ध्वजारोहण समारोह के दिन आमंत्रित अतिथि मुख्य द्वार से ही प्रवेश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.