दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना प्राथमिकता : रेखा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। श्रीमती गुप्ता ने कहा की दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड  को निर्देश दिए हैं कि वह राजधानी की सभी झुग्गी बस्तियों में जाकर सर्वे करे और यह पता लगाए कि वहां कितने परिवार अब भी पारंपरिक चूल्हा या अंगीठी का उपयोग कर रहे हैं। सरकार ऐसे परिवारों को इस प्रकार के जलावन की मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना के अंर्तगत कनेक्शन उपलब्ध कराएगी ताकि परिवार परेशानी से बचें और प्रदूषण पर प्रभावी रोक भी लगे।          प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उनकी सरकार युद्ध.स्तर पर कार्य कर रही है। अधिकारियों की टीमें भी सड़कों पर उतर गई हैं। प्रदूषण पैदा करने वाले कारकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है और हॉटस्पॉट को क्लियर करने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सर्वे के आधार पर सरकार ऐसे परिवारों की सूची तैयार करेगी और इन सभी परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलवाने में भूमिका अदा करेगी ताकि उन्हें लकड़ी, कोयला या अन्य पारंपरिक ईंधन के उपयोग से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम केवल औद्योगिक या यातायात क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि घरेलू स्तर पर भी इस दिशा में कदम उठाना आवश्यक है।  मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है इसलिए प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए उनकी सरकार पहले से ही युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.