राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह मे दिखी अनुपम छटा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट के द्वारा स्थानीय अशोक नगर स्थित विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में 22 फरवरी को राष्ट्रीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. नागेंद्र पांडेय जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पं. संजीव कुमार मिश्र ज्योतिषाचार्य, डा. शंभू शरण मिश्र, हरिदत्त शर्मा, डा. कपिल शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. श्रीदेव मिश्र काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक ने की। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश बंदना से हुई। स्वागत गान से ज्योति मिश्रा ने तमाम आगंतुको का स्वागत किया। इस होली मिलन समारोह में जब राम नारायण पांडेय ने अपनी मंडली के साथ होली गीतों से समा बांधा तो लोग आत्म विभोर हो इन गीतों का भरपूर आनंद उठाया। आचार्यत्व पंडित जीवेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जब “मसाने में होली खेले दिगंबर” गाना शुरू किया तो तमाम उपस्थित सज्जनों ने अपने करतल घ्वनि के साथ इसमें ताल मिलाया। छोटे बच्चों ने भी इस अवसर पर अपने गीत एवं नृत्य से लोगों को मन मोह लिया।
इस अवसर पर विश्वामित्र मिश्र (संस्थापक), वीजेंद्र पाठक,(राष्ट्रीय संरक्षक) श्रीदेव मिश्र (राष्ट्रीय संरक्षक), डा. के. के. मिश्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतीश कुमार मिश्र (राष्ट्रीय उपध्यक्ष), जे. के. मिश्र (राष्ट्रीय महासचिव), एम. के. मिश्र (राष्ट्रीय सचिव), प्रवीण कुमार मिश्र (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), मंगलदेव पांडेय (राष्ट्रीय प्रवक्ता), सी.एल. मिश्र (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), जीवेंद्र कृष्ण् मधुकर (राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री), राम नारायण पांडेय (राष्ट्रीय सह सांस्कृतिक मंत्री), सुबोध कुमार मिश्र (प्रिंट मीउिया प्रभारी), सी एन मिश्र (इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रभारी), नवल किशोर मिश्र (संगठन मंत्री गौतम बुद्ध नगर),राकेश कुमार मिश्र (संयोजक गौतम बुद्ध नगर), सुनील कुमार पाठक (संगठन मंत्री दिल्ली),एस के मिश्र (संयोेजक दिल्ली), तुलसी कांत मिश्र (व्यवस्था मंत्री), केशव पांडेय (वरिष्ठ सलाहकार), मृत्युंजय कुमार मिश्र (वरिष्ठ सदस्य), प्रवीण कुमार पाठक (शिक्षा मंत्री) अरूण कुमार पांडेय (महासचिव,उ.प्र), ब्रजनाथ मिश्र (सलाहकार, उ.प्र), रंजीत कुमार पाठक (युवा मोर्चा मंत्री), प्रभात कुमार मिश्र (कानूनी सलाहकार) के अलावा अन्य सभी सदस्यों के साथ ही गणमान्य लोग उपस्थित थे।
