योगा में प्रतियोगिता में सफल आए को किया सम्मानित


नई दिल्ली। गरिमा श्री कोओपरेटिव थेफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन योगा प्रतियोगिता में सफल आए प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।बताया जाता है कि यूं तो इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया और सबों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया पर इन सबों में 15 वर्षीय सोनाक्षी, 5 वर्षीय मिष्टी और 12 वर्षीय रोहित कुमार के प्रदर्शन को सराहते हुए इन्हें सम्मानित किया गया।प्रतिभागियों मे प्रथम स्थान सोनाक्षी, द्वितीय स्थान मिष्टी जायसवाल और तृतीय स्थान रोहित कुमार को मिला। इस इवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
