जन आर्शिवाद यात्रा मे हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बुधवार को खिचडीपुर पहुंची। यह यात्रा पुरानी कोंडली होते हुए मयूर विहार फेज थ्री के बैंक औफ बडौदा के पास से गुजरते हुए लेवर चौक पहुंचा फिर वहां से नई कोडली के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर जहां लेखी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बडा जनसमूह आगे चल रहा था वहीं पुरानी कोडली से लेकर हनुमान मंदिर और बैंक आफ बडौदा के साथ ही लेवर चौक पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर लेखी का स्वागत किया वहीं झंडे भी लहराए।
विदित हो कि बीजेपी ने सोमवार से देश भर में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। मोदी सरकार के 39 नए मंत्रियों की ओर से यह यात्रा निकाली गई है। ये मंत्री अपने- अपने प्रदेशों में 3 से 4 जिलों में इसे लेकर जाएंगे। जिलों से होते हुए वे अपने लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे। इस दौरान 212 लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे।
यह यात्रा 19 प्रदेशों के 265 जिलों से होकर निकलेगी और 19,567 किमी की दूरी तय करने के बाद पूरी होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकना है। साथ ही केंद्र सरकार के कार्य जनता तक पहुंच रहे हैं या नहीं, इस पर आम लोगों से बात की जाएगी। लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। पहले वह फतेह नगर गुरुद्वारा में दर्शन करने आए और बोले कि यात्रा से पहले मैं गुरुओं का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि नई कैबिनेट में ओबीसी और एससी के मंत्री शामिल किए गए हैं जो मोदी सरकार के अगले 25 साल के विजन को दर्शाते हैं। उन्होंने प्यार और स्नेह के लिए दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। वहीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के एक वैक्सीनेशन सेंटर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले वह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। 19 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह 47 कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.