बिहार में 7 चरणों में होगा मतदान

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। बिहार में इस बार 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा वहीं वोटों की गिनती चार जून की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बिहार में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पंचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।
पहले चरण 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिले में लोग अपन मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि दूसरेे चरण में 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांक में मतदान होगा। तीसरा चरण 7 मई को झंझारपुर,  सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया चौथा चरण, 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह पांचवां चरण, 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर और छठा चरण 25 मई को वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज मे मतदान कराया जाएगा। सातवां चरण, 1 जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद के लोग अपने मताध्किार का प्रयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.