“हर घर तिरंगा” को लेकर निकाली यात्रा


नई दिल्ली। पीएम मोदी का संकल्प “हर घर तिरंगा” के उपलक्ष्य में कोंडली मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो न्यू कोंडली स्थित पतंजलि स्टोर तक गई।
सफलतापूर्वक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री नीरज शर्मा, विधानसभा प्रभारी हर्ष सोलंकी, सह प्रभारी एवं वक्ता जगत चौधरी, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, निगम पार्षद मुनेश देढ़ा, मंडल महामंत्री दीपक वशिष्ठ, अर्चना भाटिया, राकेश बंसल, आशीष गुप्ता, बबली भड़ाना, सर्वेश शर्मा, अनूप पोखरियाल, नन्द किशोर जैन एवं मंडल पदाधिकारी सहित तमाम कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कोंडली मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने तिरंगा और देश के प्रति निष्ठा की प्रतिबद्वता को जताते हुए लोगों से अपील की कि सभी देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है।
