एनसीटी के विरोध में आप नेता करेंगे प्रदर्शन

 

नई दिल्‍ली। एनसीटी बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लीाबोल कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया है। केजरीवाल संग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे सभी मंत्री और विधायक। दिल्ली में शासन करने की शक्तियों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में खींचतान जारी है। इस बीच दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक फैसले और तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इसके लिए बुधवार को दोपहर दो बजे से जंतर-मंतर पर दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली शासन संशोधन विधेयक 2021 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार को इस बिल को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा विधानसभा में 8 सीटें, एमसीडी उपचुनावों में 0 सीटें द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा आज लोकसभा में एक बिल के माध्यम से निर्वाचित सरकार की शक्तियों को कम करना चाहती है। यह बिल संविधान पीठ के फैसले के विपरीत है। हम भाजपा के इस असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी कदम की निंदा करते हैं।केजरीवाल ने कहा कि यह बिल संविधान पीठ के फैसले के खिलाफ है जिसमें कहा गया था कि फाइलें एलजी को नहीं भेजी जाएंगी। निर्वाचित सरकार सभी फैसले लेगी और केवल फैसले की प्रति एलजी को भेजेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.