संजय जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री को लिया निशाने पर

पटना। लालू यादव के सिंगापुर जाने के बाद तेजस्वी यादव ने पटना में केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि राज्य से सत्ता जाने के बाद केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार की मदद नहीं कर रही है जिस पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जो कुछ भी विकास का काम हुआ है वह केंद्र के द्वारा किया गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास के कार्य से कोई मतलब नही है। 2025 में जनता उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी और फिर राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके बाद राज्य में उत्तर प्रदेश के तर्ज पर भयमुक्त माहौल बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने आज ही 2600 किमी पीएमजीएसवाई फेज थ्री योजना की मंजूरी दी है। उसी के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र पैसा नहीं दे रहा है। सीएम नीतीश को हिसाब देना चाहिए कि उनकी कितनी योजनायें मुख्यमंत्री के नाम पर चलती है जिसकी राशि केंद्र द्वारा दी जाती है। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के सीएम और उपमुख्यमंत्री विकास करने में सक्षम नहीं है और आज वो बहाना बना रहे हैं कि केंद्र से उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले भी राज्य का जो भी विकास हुआ था तो केंद्र के पैसे से हुआ था और भविष्य में भी राज्य का विकास का होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.