बसपा उम्मीदवार का हृदयाघात से निधन
बैतूल। बैतूल संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का मंगलवार को हृदयाघातसे निधन हो गया।मिली जानकारी के अनसार श्री भालवी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि इस कारण अब वहां का चुनाव स्थगित होने के आसार है। कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को अवगत कराया जा रहा है जिस पर आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा।विदित हो कि बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है। यहां 26 तारीख को मतदान होना है और नाम वापसी की प्रक्रिया भी यहां पूरी हो चुकी है।
