बाहरी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने ममता को घेरा

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चौथी बार राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पहली बार बाहरी के मुद्दे पर ममता बनर्जी को करारा जवाब देते हुए जमकर हमला बोला।

पीएम ने कहा कि कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं। मोदी ने कहा कि जिस बंगाल ने पूरे भारत को वंदे मातरम की भावना में बांधा है उस बंगाल में ममता दीदी बाहरी के मुद्दे पर बात कर रही हैं। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि से दीदी बहिरागोतो (बाहरी) की बात कह रही हैं जिन्होंने अपने राष्ट्रगान में देश के सभी प्रांत के लोगों को एक साथ जोड़ा था। उन्होंने सवाल किया कि भारत माता के संतान बाहरी कैसे हो सकते हैं।
विदित हो कि यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता को बाहरी के मुद्दे पर जवाब दिया है। दरअसल ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के नेता चुनाव में भाजपा नेताओं को लगातार बाहरी कहकर निशाना साध रहे हैं।

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का विकास भाजपा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बंगाल का बच्चा-बच्चा दीदी का खेल समझ गया है। दीदी के पापों का घड़ा भर चुका है। दो मई को बंगाल की जनता उसकी सजा देगी। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार का जाना तय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि माताएं, बहनें, टीएमसी को इस चुनाव में सजा देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में बाहर निकल चुकी हैं। मैं जहां देख रहा हूं लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैदान छोटा पड़ गया है। दीदी आप तो सुनती भी नहीं हो। दीदी देख लो ये तस्वीर इस बात की गवाह है। बंगाल की महिलाओं ने तय कर दिया है कि टीएमसी का खेला शेष होवे, बंगाल का विकास आरंभ होवे। बंगाल का विकास, यहां का उज्जवल भविष्य, इसके लिए हम जी.जान से जुट जाएंगे। मैं यहां यही वादा करने आया हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.