सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव


लखनऊ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने बेहद भयानक रूप ले लिया है और अब इसकी चपेट में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ गए हैं। आज उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अब वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण टेस्ट कराया गया था जिसकी बुधवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना पॉजिटिव हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ में अपने सरकारी आवास में सेल्फ आइसोलेशन में गए हैं।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना पॉजिटिव होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह निश्चित रूप से चिंता की बात तो है ही। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमको पता चला तो हमने वार्ता की उनकी आवाज भले ही भारी लग रही है लेकिन वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख में लगी है। हमें भरोसा है कि वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर हमारे बीच में काम करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.