सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस का तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बुधवार की सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी-अभी मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही इलाज शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैंए उन सभी से विनम्र आग्रह है कि वे भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक क्वारंटीन में रहने की विनती भी है।
गौरतलब है कि अखिलेश ने हाल में हरिद्वार और मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का दौरा किया था। हरिद्वार में उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि समेत अनेक धार्मिक नेताओं से मुलाकात की थी। गिरि भी कोविड.19 संक्रमित हो चुके हैं। हरिद्वार से लौटने के बाद अखिलेश ने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था।
