सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता हुई कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं हालांकि उनकी रिपोर्ट उस समय निगेटिव आई थी। दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच सीएम केजरीवाल काफी सक्रिय रहे हैं और लगातार कोरोना संकट से जुझने को लेकर बैठके करते रहे हैं। कई अस्पताल और अन्य जगहों का उन्होंने दौरा भी किया है। इन सबके बाद भी राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे। उसके बाद एक दिन में 25, 500 केस सामने आए थे।
