सीएम तीरथ कैबिनेट का हुआ विस्तार

11 मंत्रियों की टीम ने ली


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार शाम को हुआ। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिकए सांसदों व विधायकों की मौजूदगी में ही कैबिनेट का विस्तार किया गया।

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार में खाली चल रहे कैबिनेट मंत्रियों के तीन रिक्त पदों को भी भरा गया तो पुराने कैबिनेट मंत्रियों पर भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भरोसा जताया है। मंत्रिमंडल विस्तार में त्रिवेंद्र सरकार में रहे कैबिनेट मंत्रियों को दोबारा जगह दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम तीरथ को अब एक और चुनौती को पार करना होगा। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब उन्हें विधानसभा के लिए सीट का चयन करना होगा।
हालांकि इसके लिए बदीनाथा विधायक महेंद्र भट‌्ट ने विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की है लेकिन अभी इसपर मुहर नहीं लगी है। चर्चाएं हैं कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा सीट से भी तीरथ चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन सीएम तीरथ कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। चौकानें वाली बात यह भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जगह त्रिवेंद्र सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। त्रिवेंद्र सरकार में कौशिक सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री माने जाते थे। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद ही सचिवालय में कैबिनेट बैठक भी बुलाई गई।
मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को दोबारा जगह मिली है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को दोबारा पारी खेलने का मौका दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में पहली बार कुछ नए नेताओं को भी शामिल किया गया है। इनमें डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्वरानंद और मसूरी से गणेश जोशी ने भी शपथ ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.