कोरोना : कहीं लॉकडाउन तो कहीं पूरा इलाका सील


नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर पाबंदियों की वापसी करा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। यही नहीं अकोला जिले में भी 15 मार्च तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है। पुणे जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं पंजाब के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है।
पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। होटल रेस्‍तरां को भी देर तक नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एनएसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अकोला जिले में भी 15 मार्च तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है। पिछले महीने अमरावती जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना के 937 नए मामले सामने आए जबकि छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पुणे में 2, 840 नए मामले सामने आए जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में 14,317 नए मामले सामने आए हैं जबकि 57 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्‍ट्र में बढ़ते मामलों के चलते नासिक] ठाणे] औरंगाबाद समेत कई जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। इन जिलों में स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है लेकिन मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ा दी गई है। पंजाब में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पटियाला में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.