अविस चुनाव : दूसरे चरण में 28 के नामांकन पत्र खारिज


गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 408 उम्मीदवारों में से 28 के नामांकन पत्रों को स्क्रूटनी के दौरान खारिज कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल 408 उम्मीदवारों ने एक अप्रैल को 39 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 28 को खारिज कर दिया गया। दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। दो मई को परिणाम आएंगे।
इस बीच तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए अब तक सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। छह मार्च को तीसरे चरण का चुनाव होना है। कोकराझार से लोकसभा सांसद नव कुमार सरानिया ने बारमा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं असम गण परिषद से तीन बार विधायक रहे भूपेन रॉय ने अभयपुरी उत्तर से नामांकन दाखिल किया है। तीसरे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च है । 20 मार्च को स्क्रूटनी और 22 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
27 मार्च को पहले चरण में 47 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए 267 दावेदार मैदान में हैं।

पहले चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल- माजुली, स्पीकर हितेंद्र नाथ गोस्वामी- जोरहाट, मंत्री रंजीत दत्ता- बेहाली,  नाबा कुमले कुमले-जोनाई और संजय किशन- तिनसुकिया हैं। मंत्री अतुल बोरा- बोकाखाट और केशब महंत- कलियाबोर से मैदान में हैं। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा – गोहपुर, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता देवव्रत सैकिया- नाजिरा, एआइसीसी सचिव भूपेन बोरा -बिहपुरिया और प्रणति फूकन- नहरकटिया, रकीबुल हुसैन -सामगुरि, बिसमिता गोगोई -खुमताई पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.