मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

लोगों ने किया सड़क जाम


मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल शुरू हो गया है। जिले के हरसिद्धि में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना जिले के मटिअरिया कोठी में मंगलवार की है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर मटिअरिया पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता की हत्या कर दी। हत्यारों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता मटिअरिया कोठी स्थित अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे।
पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर भाग रहे बाइक सहित एक अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अपराधियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर दिया है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी नजर आयी। खबर लिखे जाने तक सडक जाम को खोला नहीं जा सका था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.