पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि राज्य की 30 सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। दो मई को नतीजे सामने आएंगे।
बता दें कि गत 26 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था इसमें पार्टी लोकलुभावन वादों की झ़़डी लगा दी। उसने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो युवाओं के लिए 2.5 लाख नई नौकरियां सृजित करेगी। साथ ही सभी मछुआरों को हर साल छह हजार रपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा लेने वाली ल़़डकियों को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। प़़ुडुचेरी के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने जारी किया। सीतारमण ने कहा कि इस पत्र को जनता के सुझाव लेकर तैयार किया गया है। हम एसी कमरों में बैठकर संकल्प पत्र तैयार नहीं करते हैं। लोग देखेंगे कि मोदी जी अपने सभी वादों को पूरा कर रहें हैं।
