ड्रीमफॉक्स आईपीओ मे निवेशको को हुआ फायदा
अगर आपने भी ड्रीमफॉक्स आईपीओ में पैसा लगाया था तो आज निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। कंपनी के शेयर्स की मार्केट में प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग के साथ निवेशकों को पहले ही दिन 56 फीसदी का फायदा हो गया। कंपनी के शेयर 50 फीसदी से ज्यादा भाग गए।
आपको बता दें कंपनी के शेयर्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 508.70 रुपये पर पर लिस्ट हुए। वहीं, बीएसई पर शेयर्स की 505 रुपये पर लिस्टिंग हुई । वहीं, अगर आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें तो वह 308 से 326 था, लिस्टिंग डे पर निवेशकों को प्रति शेयर पूरे 200 रुपये का फायदा हुआ। इस तरह एनएसई पर कंपनी के शेयर 56 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अपर बैंड से 55 फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।
आज लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 549 रुपये के लेवल तक पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर्स ने आज 549 रुपये का रिकॉर्ड लेवल बनाया है। वहीं, लो प्राइस 451.50 रहा है। दोपहर को 1.30 बजे कंपनी के शेयर्स 43.25 फीसदी की तेजी के साथ यानी 140.95 रुपये बढ़कर 467 के लेवल पर ट्रेड किया। अगर आईपीओ के रिस्पॉन्स की बात की जाए तो निवेशकों ने कंपनी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया हैण, कंपनी का आईपीओ करीब 56.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ड्रीमफॉक्स के आईपीओ को 94,83.302 शेयरों की पेशकश पर 53,74,97,212 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं थी।
