सोना का वायदा भाव में 222 रुपये की गिरावट
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 222 रुपये की गिरावट के साथ 84,345 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में फरवरी माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 222 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,345 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,761 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,850.51 डॉलर प्रति औंस हो गई।
