शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें सूर्य नमस्कार

आज की भाग दौड वाली जीवन शैली में लोगों के पास इतना समय नही है कि वह रोजाना जिम जाए, पैसा खर्च को और वहां जाकर व्यायाम करें। ऐसी स्थिति में आप घर बैठे या आसपास के पार्को में कुछ समय निकालकर यदि आप सिर्फ सूर्य नमस्कार काते हैं तो इससे न केवल आपका स्वास्थ्य ठीक रहाता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है। सूर्य नमस्कार सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। इसके नियमित अभ्यास से मिलने वाले लाभ इतने व्यापक हैं कि यह एक ही बार में पूरे शरीर को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
शरीर में लचीलापन और मजबूती :  सूर्य नमस्कार के 12 आसन शरीर के सभी जोड़ों और मांसपेशियों पर काम करते हैं। ये आसन रीढ़ की हड्डी, कंधे, कमर और पैरों को स्ट्रेच करते हैं जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। जब आप एक आसन से दूसरे में जाते हैं तो मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और उनमें टोनिंग आती है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं। यह शरीर में होने वाली अकड़न को दूर करता है। नियमित अभ्यास से शरीर की जकड़न खत्म होती है और आप अपने को अधिक फुर्तीला महसूस करते हैं।
वजन घटाने में सहायक : यदि आप वजन कम करने के लिए प्रभावी तरीका खोज रहे हैं, तो सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक कार्डियो वर्कआउट की तरह काम करता है, जो तेजी से कैलोरी बर्न करता है। एक राउंड सूर्य नमस्कार करने में लगभग 14 कैलोरी बर्न होती हैं। यदि आप रोज 12-24 राउंड करते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पेट और जांघों की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी बहुत प्रभावी है।
रक्त संचार में सुधार और डिटॉक्सिफिकेशन : सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस लेने और छोड़ने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और रक्त में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। बेहतर रक्त संचार से शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचते हैं। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई होता है। चमकदार त्वचा और स्वस्थ शरीर के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद : शरीर में बेहतर रक्त संचार का सीधा असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। सूर्य नमस्कार करने से चेहरे की तरफ रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी सहायक है। बालों की जड़ों तक रक्त पहुंचने से वे मजबूत होते हैं, बालों का झड़ना कम होता है और असमय सफेद होने की समस्या से भी बचाव होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए :  सूर्य नमस्कार हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह शरीर के महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए अधिक तैयार रहता है। यह श्वसन तंत्र, लसीका तंत्र और एंडोक्राइन ग्रंथियों को भी उत्तेजित करता है जिससे हार्मोनल संतुलन बना रहता है।
आध्यात्मिक लाभ ; सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक साधना भी है। जब इसे सूर्योदय के समय शांत मन और ध्यान के साथ किया जाता है तो यह हमें प्रकृति और ब्रह्मांड से जोड़ता है। यह हमें आत्म.जागरूकता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। सूर्य नमस्कार के दौरान मंत्रों का जाप करना इस आध्यात्मिक अनुभव को और गहरा बना सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.